Search

 
 
 

साहिबगंज : पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में महिला से पूछताछ

 
आरोपित सिकेन मंडल का लोकेशन तलाश रही पुलिस
Sahibganj : उधवा प्रखंड में बीते 22 जुलाई को थाना क्षेत्र के बोतलुटोला में पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में राधानगर पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बता दें कि उक्त मामले में पीड़ित के दिए गए आवेदन के आलोक में नामजद सिकेन मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इधर, मामले की तह तक पहुंचने के लिए पड़ोस की एक महिला को हिरासत में लिया गया है. मालूम हो कि बच्ची बाजार जा रही थी तभी पड़ोस का युवक उसे जबरन ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था. बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस अभी तक किसी कड़ी तक नहीं पहुंच पाई है. राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=708692&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : पुलिस पदाधिकारी सीआरपीसी का नियमित अध्ययन करें : प्रधान जिला जज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही