Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र के एक पहाड़िया गांव की 51 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साहिबगंज एसडीपीओ किशोर तिर्की ने शुक्रवार को घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की. महिला के पुत्र ने घटना की लिखित शिकायत बोरियो थाना में की थी. थाना प्रभारी सह डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि महिला का मेडिकल जांच के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
साहिबगंज : बोरियो में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment