Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने अनुमंडल कार्यालय को सौंपा ज्ञापन

Sahibganj : जिले के 9 प्रखंडों की जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने 28 अप्रैल को साहिबगंज अनुमंडल कार्यालय में ज्ञापन देकर बकाए मानेदय का भुगतान समेत मानदेय बढ़ोतरी की मांग की. ये महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह का गठन, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठन निर्माण और महिलाओं को आजीविका से जोड़ने का काम करती है. ज्ञापन सौंपने आई शोभा देवी ने कहा कि हम लोगों का प्रतिमाह मानदेय सिर्फ 1500 रुपए निर्धारित है. मानदेय का भी भुगतान हर माह नहीं किया जाता है. भुगतान करने में 6 महीने से ज्यादा का वक्त लग जाता है. महंगाई के जमाने में इतने कम मानदेय में गुजर बसर करना मुश्किल है. हम लोगों का मानदेय 1500 रुपए से बढ़ाकर 8000 रुपए किया जाए. इसके अलावा मानदेय का भुगतान सीबीएस के माध्यम हम लोगों के व्यक्तिगत खाते में किया जाए. ज्ञापन सौपने वालों में रूपा कुमारी दास, पुष्पा कुमारी, तुलसी कुमारी, पिंकी साहा, मुस्लिम खातून, आरती मंडल, मोनिका मुर्मू समेत जेएसएलपीएस से जुड़ी अन्य महिलाएं शामिल थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622361&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक ने ली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही