Search

साहिबगंज : निपुण भारत मिशन के तहत मूलभूत साक्षरता व संख्या ज्ञान पर कार्यशाला

Sahibganj : समाहरणालय सभागार में 12 जून को निपुण भारत मिशन के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में एफएलएन यानी मूलभूत साक्षरता और बच्चों को आसानी से संख्या ज्ञान देने पर विस्तृत चर्चा की गई? कार्यशाला एफएलएन पर आधारित थी. कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा को एफएलए के माध्यम से सशक्त बनाने पर चर्चा करना करना है. बुनियादी स्तर पर बच्चों को प्रथम एवं द्वितीय वर्ग में आसानी से सीखने की प्रवृत्ति का विकास और संख्या ज्ञान कैसे हो इस पर चर्चा चलेगी? डीईओ डॉ. दुर्गानंद झा ने कहा कि सरकारी स्तर पर विद्यालयों को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने के बाद भी कई बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित नहीं हो पाती है. इसके लिए शिक्षकों को सजग रहने की जरूरत है. जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश पासवान ने बुनियादी स्तर पर बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के तरीके पर प्रकाश डाला. कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त राम निवास यादव, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, डीईओ दुर्गानंद झा, डीएसई राजेश पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर  जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार जिला एमआईएस समन्वयक मनीष गुप्ता, सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=665024&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : ठनका गिरने से युवक की मौत, पसरा मातम [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp