Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : नवोदय विद्यालय में बुनियादी साक्षरता पर कार्यशाला आयोजित

बुनियादी ज़रूरतों में शिक्षा व स्वास्थ्य भी शामिल : डीएसई
Sahibganj : बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आधारित विषयों पर जवाहर नवोदय विद्यालय साहिबगंज के सभागार में गुरुवार 15 जून को सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ.दुर्गानंद झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश पासवान, मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह, साहिबगंज महाविद्यालय के रसायन विभाग के सेवानिवृत प्रोफेसर पारस नाथ राय अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में उपस्थित मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है, उसमें निपुण भारत बनाने में भाषा और संख्या का ज्ञान की अहम भूमिका है. नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ.राज कपूर सिंह ने कहा कि जी 20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भारत को सौंपी गई है. शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर जन-जन की भागीदारी को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजित की गई है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भाषा और संख्या ज्ञान हमारी शिक्षा का मूल आधार है. जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ.दुर्गानंद झा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चों को एक अच्छे समाज और  राष्ट्र के निर्माण करने में उन्हें तैयार किया जाए, इस पर ज़ोर दिया गया है. वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश पासवान ने कहा कि बुनियादी आवश्यकताओं में रोटी, कपड़ा और मकान के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य भी शामिल है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-ten-years-imprisonment-and-financial-penalty-of-one-lakh-to-the-five-accused-of-the-murder-case/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : हत्याकांड के पांच आरोपियों को दस वर्ष कारावास व एक लाख का आर्थिक दंड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही