Sahiganj : साहिबगंज (Sahibganj) सिदो-कान्हू स्टेडियम में ज़िला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट सुपर लीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच 3 जुलाई को यंग बॉयज क्रिकेट क्लब बनाम नेताजी क्रिकेट क्लब (एनसीसी) के बीच खेला गया. वाईबीसीसी ने टॉस जीतकर पहले एनसीसी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. एनसीसी के खिलाड़ी 20 ओवर में 122 रन पर ऑल आउट हो गए. पारितोष ने 36 व एनर्जी ने 18 रन की पारी खेली. वाईबीसीसी के गेंदबाज श्याम रंजन ने 3, दीपक पासवान ने 2 व दीपक मल्लिक ने 2 विकेट लिए. जवाबी पारी खेलते हुए वाईबीसीसी की टीम ने 8 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 123 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया. इस टीम के कौशल ने 43, सतीश ओझा 32 व दीपक पासवान 28 रन बनाए. नेताजी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज एनर्जी व फैजान ने 2-2 विकेट लिए. मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. मुख्यातिथि के तौर पर डॉ. विजय व जेएससीए डिस्ट्रिक्ट सब कमेटी के चेयरमेन चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा ने शिरकत की. अतिथियों का स्वागत सुरेश साह व मो. तुफैल अहमद ने बुके भेंट कर किया. अतिथियों ने यंग बॉयज क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी दीपक पासवान को मैन ऑफ दी मैच पुरस्कार से नवाजा. चैंपियन वाईबीसीसी को ट्रॉफी प्रदान किया. अंपायरिंग प्रभाकर कुमार सिंह और विवेकानंद ठाकुर ने की. स्कोरिंग आदित्य ज्ञान व जुनैद ने की. मौक पर जयप्रकाश सिन्हा, राकेश गुप्ता, मो. जाहिद खान, जयकिशन शर्मा, राकेश रंजन, चंदन यादव, रवि पोलार्ड व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=347239&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : भगैया चेकपोस्ट पर वाहन पासिंग गिरोह सक्रिय [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : साहिबगंज : भगैया चेकपोस्ट पर वाहन पासिंग गिरोह सक्रिय [wpse_comments_template]
Leave a Comment