Search

 
 
 

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

 
Sahibganj : साहिबगंज जिले के जिरवाबाडी हाट के समीप अपराधियों ने शनिवार को एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. नगर थाना क्षेत्र के गुल्लीभट्टा पांच मोड़ निवासी दिलीप तांती के 23 वर्षीय पुत्र नवल कुमार तांती को अपराधियों ने सीने में गोली मार दी और फरार हो गए. गोली लगते ही नवल कुमार घायल होकर गिर गया. सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को सदर अस्पताल साहिबगंज पहुंचाया. वहां डॉ  मोहन मुर्मू ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई गौतम कुमार ने बताया कि नवन कुमार घर पर था. सुबह करीब 10:30 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया और वह घर से निकल गया. इसके बाद सूचना मिली कि उसके भाई को किसी ने गोली मार दी है. गौतम कुमार ने बताया कि घर के पीछे रहने वाले पड़ोसी से उनलोगों का झगड़ा चला रहा है. कुछ दिन पहले उसने भाई की हत्या कराने की धमकी दी थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. नवल कुमार तांती फूल का कारोबार करता था. यह भी पढ़ें : किरेन">https://lagatar.in/kiren-rijiju-offered-the-chadar-presented-on-behalf-of-pm-modi-at-the-ajmer-sharif-dargah-of-khwaja-moinuddin-chishti/">किरेन

रिजिजू ने पीएम मोदी की ओर से पेश चादर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही