Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : तीनपहाड़ में दर्जनों मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : तीनपहाड़ पुलिस ने तीनपहाड़ थाना स्थित पहड़तल्ली में छापेमारी अभियान चला कर एक घर से चोरी के दर्जनों मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. सूत्रों के अनुसार गुरुवार 20 जुलाई को तीनपहाड़ पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में चोरी के दर्जनों मोबाइल रखे हुए हैं. पुलिस ने उक्त घर की चारों ओर से घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार करते हुए पूरे घर की तलाशी ली. तलाशी में पुलिस को एक जगह झोले में रखे चोरी के दर्जनों मोबाइल बरामद करने में कामयाबी मिली. बरामद मोबाइल की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है. वहीं गिरफ्तार युवक के साथ बरामद दर्जनों चोरी के मोबाइल को पुलिस टीम अपने साथ थाना ले आई. पुलिस युवक से देर शाम तक पूछताछ कर रही थी. पूछताछ मे युवक ने अपना नाम अल्फियाज़ बताया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही