Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : दो देसी कट्टा व ज़िंदा कारतूस के साथ युवक अरेस्ट

Sahibganj : मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार 14 जून को एक युवक को दो देसी कट्टा व 14 ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. जिरवाबाड़ी ओपी में सदर एसडीपीओ राजेंद्र दूबे ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लालमाटी गांव के पास कुछ अपराधियों के इकट्ठा होने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने लालमाटी में छापामारी की. पुलिस को देखते ही अपराधी बाइक से भागने लगे. जिसमें से एक अपराधी महादेवगंज निवासी धर्मेंद्र यादव को दबोच लिया गया. उसके पास से दो देसी कट्टा, 14 कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ. मामले में कांड संख्या 139/23 दर्ज किया गया है. आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. धर्मेंद्र कांड संख्या 232/11 के तहत हत्या के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-tired-of-unemployment-youth-commits-suicide/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने कर ली आत्महत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही