Search

 
 
 

साहिबगंज : छेड़खानी के आरोप में युवक को बंधक बनाकर पीटा

 
पुलिस ने आरोपित को ग्रामीणों से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया
Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र के बिचपुरा पंचायत के चपगामा गांव में बीतीरात एक लड़के को छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा. ग्रामीणों ने बताया कि दो-तीन लड़के गांव के बगल के खेत के बहियार में आए हुए थे. उसी समय चपगामा गांव की एक नाबालिक लड़की बकरी चराने गई थी. उसी क्रम मांझटोला गांव के खल्ला अंसारी लड़की का मुंह दाब कर छेड़खानी करने लगा. लड़की किसी तरह खुद को उसके चंगुल से छुड़ाकर भाग कर कुछ दूर गई और चिल्लाने लगी. मौके पर पहुंचे गांव वालों ने आरोपित को पकड़ कर बंधक बना लिया और बांध कर दमभर पीटा. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बोरियो थाना निरंजन कच्छप महिला पुलिस अधिकारी व बीडीओ टुडू दिलीप के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने युवक को ग्रामीणों ने बंधक को छुड़ा कर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है. लड़के की हालत गंभीर बताई जाती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=709138&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव बरामद, पुलिस शिनाख्त में जुटी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही