Sahibganj : राजमहल थाना अंतर्गत हिनसिनटोला निवासी एक युवक समसूल शेख को पुलिस ने 20 जुलाई को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि युवक को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया. देर शाम तक उससे थाने में पूछताछ की जा रही थी. इस बीच एक अन्य समाचार के अनुसार, साहिबगंज शहर के नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश चौक के पास रहने वाला युवक निखिल तांती इन्वर्टर की बैटरी के करंट से गंभीर रूप से झुलस गया. परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया है. जानकारी के अनुसार, युवक इन्वर्टर में मरम्मत का काम कर रहा था. तभी बिजली के संपर्क में आने से घायल हो गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. [wpse_comments_template]
साहिबगंज : युवक हेरोइन के साथ पकड़ाया, करंट से एक झुलसा
Last Updated: Jul 20, 2023 12:00 AM (IST)