Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पुलिस ने शव किया बरामद

Sahibganj : जिला के बरहेट प्रखंड में बुधवार 5 अप्रैल को ग्रामीणों की सूचना के बाद बरहेट थाना पुलिस ने बरहेट बोरियो मुख्य सड़क के हाथमारी के समीप से एक 32 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान बोरियो थाना क्षेत्र के मोती पहाड़ी गांव निवासी वरनवास टुडू के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने भी थाना पहुंच कर शव की पहचान की. परिजनों ने बताया कि मृतक बरनवास मंगलवार को लोगांई अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था. रात्रि के लगभग 9 बजे वह अपने बाइक से वापस अपने घर मोतीपहाड़ी के लिए निकला था. लेकिन घर नहीं पहुंचा. सुबह हाथमारी में उसके शव मिलने की सूचना मिली. बताया कि वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था और सड़क दुर्घटना ने उसकी मौत हो गई. पुलिस आगे की आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-peaceful-and-malpractice-free-inter-examination-completed/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : शातिंपूर्ण व कदाचार मुक्त इंटर की परीक्षा संपन्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही