Search

साहिबगंज : ठनका गिरने से युवक की मौत, पसरा मातम

Sahibganj : 11 जून की शाम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लालबथानी बड़ी मस्जिदटोला में बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक बड़ी मस्जिदटोला का ही रहने वाला है. उसका नाम मो. अफाजउद्दीन का पुत्र मो. फरीद (39) है. ठनका गिरने से वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉ. कुलदीप कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक ने दो शादियां की थी. दोनों पत्नी से उसे 13 संतान है. पहली पत्नी की मौत हो चुकी है. पहली पत्नी से छह पुत्र व चार पुत्री है. दूसरी पत्नी से तीन पुत्र है. अभी तक बेटा-बेटी में से किसी की भी शादी नहीं हुई है. फरीद अपने घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. उसकी मौत से गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. हादसे की सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की. सदर बीडीओ सुबोध कुमार ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत मृतक की पत्नी को सहायता राशि दी जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=664129&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : अनियंत्रित स्कॉर्पियो जंगल में घुसने से चालक घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp