Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर दौड़े युवा

Sahibganj: बोरियो प्रखंड में खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर 21 अप्रैल को सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो के नेतृत्व में मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ. तेतरिया दुर्गाटोला गांव से दौड़ की शुरुआत की गयी, जो बोरियो के तीन मुहानी चौक के पास लगभग 21 किमी चलकर समाप्त हुयी. मैराथन में दर्जनों युवा पूर्व विधायक के साथ दौड़ में शामिल थे. कड़ी धूप में युवा अपने हक अधिकार के लिए सड़कों पर दौड़ कर राज्य सरकार को संदेश दे रहें थें.129 दिनों का मैराथन में 70 दिन पूरा कर लिया गया है. 22 विधानसभा क्षेत्रों से यह दौड़ गुजरी है. पूर्व विधायक अमित महतो ने बताया कि इसका उद्देश्य झारखंडी आवाम को अपने हक अधिकार के लिए एकजुट करना और जागरूक करना है. सभी सरकारों ने झारखंड के मुलवासी और आदिवासियों को सिर्फ ठगा है. सरकार खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करे, उसके बाद नियोजन नीति को तय करे. मौके पर मनोहर टुडू, बाबूधन टुडू, सुनील सोरेन, विनोद मुर्मू, अन्नू मुर्मू, अनपा टुडू, पटवारी मरांडी, बिट्टू मुर्मू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=611871&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज: पहाड़िया व संथाल गांवों में टैंकर से जलापूर्ति  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही