Search

 
 
 

साहिबगंज : सड़क किनारे पिलर से टकराकर स्कूटी सवार युवक की मौत, छोटा भाई घायल

 

Sahibganj : साहिबगंज-बोरियो मुख्य पर बोरियो थाना क्षेत्र के रक्सो गांव के समीप सोमवार को सड़क किनारे खड़े पिलर से टकरा कर स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि स्कूटी पर पीछे बैठा उसका छोटा भाई घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार रक्सो गांव निवासी दो भाई नितेश ठाकुर व रमेश ठाकुर सोमवार की सुबह अहमदाबाद से घर आए थे. दोनों भाई स्कूटी पर सवार होकर रक्सो से बोरियो की ओर घूमने निकले थे. तभी रक्सो मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े पिलर से स्कूटी टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुघर्टना में नितेश ठाकुर (23 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, स्कूटी पर पीछे बैठा छोटा भाई रमेश ठाकुर (20 वर्ष) घायल हो गया. उसका दायां हाथ फ्रैक्चर कर गया हे. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस से बोरियो सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉ. पंकज कुमार ने नितेश ठाकुर को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल रमेश ठाकुर का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घायल रमेश ठाकुर ने बताया कि वे लोग तीन भाई व एक बहन हैं. बड़ा भाई मुकेश ठाकुर गोवा में मजदूरी का काम करता है. मंझला भाई नितेश ठाकुर और वह अहमदाबाद में काम करते थे. दोनों सोमवार की सुबह ही अहमदाबाद से घर लौटे थे. बोरियो थाना पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया.

यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-villagers-will-be-given-training-and-linked-to-employment-dc/">साहिबगंज

: ग्रामीणों को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा- डीसी

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही