Search

 
 
 

साहिबगंज : अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक बस स्टैंड से गिरफ्तार

 
Sahibganj : जिरवाबाड़ी थाना की पुलिस ने बस स्टैंड के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक युवक बस स्टैंड के पास चोरी, छिनतई करने के उद्देश्य से हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय व गश्ती पदाधिकारी एसआई बंटी यादव दलबल के साथ बस स्टैंड पहुंचे. पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा. पुलिस ने युवक को खदेड़ कर दीप हॉस्पिटल के समीप दबोच लिया. तालशी में युवक की कमर से एक देसी कट्टा बरामद किया गया. पूछताछ में युवक ने अपना नाम मो. अबूबकर उर्फ सोनू बताया. वह गोड़ाबड़ी हटिया का रहने वाला है. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही