Search

 
 
 

साहिबगंज के नए डीडीसी सतीश चंद्रा ने संभाला पदभार

 
Sahibganj : साहिबगंज के नए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सतीश चंद्रा ने पदभार ग्रहण कर लिया है. निवर्तमान उपविकास आयुक्त प्रभात कुमार बरीदार ने उन्हें चार्ज सौंपा. पदभार ग्रहण करने के बाद चंद्रा ने कहा कि साहिबगंज जिले की अंतराष्ट्रीय छवि को और बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी. समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का हर संभव प्रयास होगा. इसमें सभी का लिया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों से समय-समय पर क्षेत्र भ्रमण कर हो रहे विकास कार्यों का मुआयना करें, ताकि समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य हो सकें. मौके पर अपर समाहर्ता डॉ विनय कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक सुनील कुमार सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, डीटीओ विष्णु देव कच्छप, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, कार्यपालक अभियंता रामाकांत, उमेश कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-due-to-schools-negligence-inter-students-registration-not-done-one-year-wasted/">गिरिडीह

: स्कूल की लापरवाही से इंटर के छात्र का नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन, एक साल बर्बाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही