Search

 
 
 

साहिबगंज के नए डीईओ डॉ दुर्गानंद झा ने कार्यभार संभाला

 
Sahibganj : साहिबगंज के नए डीईओ (जिला शिक्षा पदाधिकारी) डॉ दुर्गानंद झा ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया. डीईओ कार्यालय पहुंचने पर विभाग के कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया. डॉ झा ने कहा कि जेले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी. उनका यह प्रयास रहेगा कि साहिबगंज जिला बेहतर शिक्षा के मामले में पूरे राज्य में एक से दसवें नंबर के बीच रहे. उन्होंने कहा कि जो शिक्षक नियमित विद्यालय नहीं जाते हैं, उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी. विद्यालय वा कार्यालय में समय सीमा का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा. कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर डीपीओ, एपीओ, एसडीओ,लक्ष्मण प्रसाद यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-ambulance-drivers-demonstrated-at-civil-surgeon-office-submitted-demand-letter/">साहिबगंज

: एंबुलेंस चालकों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा मांगपत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही