Search

 
 
 

साहिबगंज के नए एसपी कुमार गौरव ने मांगी अपराधियों की लिस्ट समेत दो खबरें

 
Sahibganj : साहिबगंज के नए एसपी कुमार गौरव ने कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय कक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सभी एसडीपीओ, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी शामिल थे. एसपी ने थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्र के अपराधियों और उनके गिरोह के सदस्यों की लिस्ट मांगी. कहा कि किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. सभी थाना प्रभारी छोटे अपराध को अंजाम देने वाले गिरोहों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं. उन्होंने थाना प्रभारियों को सूचना तंत्र मजबूत करने, जुआ, शराब व अन्य अवैध अड्डों की जानकारी देने का भी निर्देश दिया. मौके पर सदर एसडीपीओ राजेंद्र दूबे, प्रदीप उरांव, इंस्पेक्टर राजीव रंजन, शशिभूषन चौधरी, राजेश कुमार सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद थे. इस बीच एक अन्य समाचार के अनुसार, एसपी ने बरहेट थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान थाना में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

आदिवासी महिला की फावड़ा से मार कर हत्या

Sahibganj : जिले के मंडरो मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के कोहबरा के सड़क टोला गांव में सोमवार की रात एक आदिवासी महिला की फावड़ा से मारकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार, तालामय हांसदा उर्फ सोलमा हांसदा (50 वर्ष) का शव उसके घर में खाट पर पड़ा हुआ था. महिला के सिर में बाईं तरफ ज़ख्म के निशान थे. उसका पूरा चेहरा लहूलुहान था. आंख के नीचे भी खंरोच के निशान थे. रिश्तेदार मंडरो रानीडीह निवासी सूरज हांसदा ने बताया कि सोलमा हांसदा उसकी सास की दीदी थी. सोमवार की रात खाना खा कर सोई थी. बाद में उसकी मौत की खबर मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. कमरे से खून से सना फावड़ा भी बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-troubled-by-teasing-woman-cuts-private-part-of-young-man/">साहिबगंज

: छेड़खानी से परेशान महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही