Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपराधी सोहेल हत्याकांड का खुलासा, डॉक्टर ने रची थी हत्या की साजिश, पांच गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Sahibganj :  साहिबगंज पुलिस ने अपराधी सोहेल हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. पुलिस के अनुसार सोहेल की हत्या की साजिश डॉ राजेश साह रची थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश शाह समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आपसी रंजिश में सोहेल की हत्या की गयी थी. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-june-23-the-discussion-in-delhi-on-the-12th-minister-the-murder-of-the-brother-of-the-jip-member-3-dead-lightening-khunti-thrill-in-wtc-finals/94134/">सुबह

की न्यूज डायरी |23 जून |12वें मंत्री पर दिल्ली में माथापच्ची|जिप सदस्य के भाई की हत्या|खूंटी में ठनका से 3 मरे|WTC फाइनल में रोमांच|सहित अन्य खबरें व कई वीडियो |

दो कट्टे, 12 कारतूस व पांच एंड्राइड मोबाइल पुलिस ने बरामद किये

घटना में प्रयुक्त एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, दो कट्टे, 12 कारतूस व पांच एंड्राइड मोबाइल पुलिस ने बरामद किये हैं. इस घटना में शामिल फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बता दें कि 19 जून की शाम सोहेल हुसैन की हत्या रांगा थाना क्षेत्र के धरमपुर में स्थित राजेश साह के क्लिनिक में गोली मारकर कर दी गयी थी.  सोहेल हत्याकांड में मुख्य भूमिका डॉक्टर राजेश साह ने निभाई.

गिरफ्तार आरोपियों ने  हत्याकांड में संलिप्ता स्वीकार कर ली है

उसी ने सोहेल को बुलाया और सहयोगियों के साथ गोली मार दी. इस संबंध में सोहेल की पत्नी रीमा बीवी ने तीन पहाड़ के पंकज लाला व संदीप साह, क्लिनिक संचालक राजेश साह, मिथुन मंडल, दिनेश पंडित व तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले का उद्भेदन के लिए बरहड़वा एसडीपीओ प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया था. टीम ने राजेश साह, संजर आलम, रंजीत चौधरी उर्फ छोटू चौधरी, संदीप कुमार साह व विनय प्रमाणिक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने  हत्याकांड में संलिप्ता स्वीकार कर ली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही