Lagatar Desk बंगाल टेनिस एसोसिएशन औऱ साउथ क्लब कोलकाता के द्वारा आयोजित कोलकाता हार्ड कोर्ट टेनिस चैम्पियनशिप 2025 के पुरुष वर्ग का खिताब झारखण्ड के शीर्ष लॉन टेनिस खिलाड़ी साहिल अमीन ने जीत लीया है. फाइनल मुक़ाबले में साहिल ने अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बंगाल के सौरव चौधरी को सीधे सेटों में 6-0 और 6-1 से हरा कर चैम्पियनशिप अपने नाम कर लिया. शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए साहिल ने सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बंगाल के ही मनीष बजाज को 6-0 और 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. साहिल ने यह खिताब दुसरी बार हासिल किया है. पिछले वर्ष भी साहिल ने इस खिताब को अपने नाम किया था. टूर्नामेंट का आयोजन कोलकाता साऊथ क्लब में 15- 23 फरवरी तक किया गया था. साहिल वर्तमान में कोलकाता के दा टेनिस ट्री एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.
झारखण्ड के साहिल अमीन बने कोलकाता हार्ड कोर्ट टेनिस चैम्पियनशिप 2025 के विजेता
Last Updated: Feb 23, 2025 12:00 AM (IST)