Barkagaon : झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ के आह्वान पर बड़कागांव प्रखंड के स्वास्थ्य सहिया संघ अपनी 12 सूत्री मांग को लेकर 23 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना दे रही हैं. इस धरने में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर आंदोलन को गति देने की बात कही. मौके पर आजसू पार्टी के केन्द्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने कहा कि वह और उनकी पार्टी सहिया दीदी के आंदोलन के समर्थन में हैं. पार्टी के सभी कार्यकर्ता सहिया दीदियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है. सरकार जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक इस धरने को आजसू पार्टी सहयोग करेगा. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-permission-sought-to-register-fir-against-eo-ee-and-other-government-officials-open-in-google-translate-feedback-google-translatehttps-translate-google-co-in-googles-servic/">जमशेदपुर
: ईओ, ईई समेत अन्य सरकारी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांगी अनुमति
के पांचवें दिन ही नवविवाहिता ने खत्म की इहलीला, साड़ी के फंदे से लटका मिला शव [wpse_comments_template]
: ईओ, ईई समेत अन्य सरकारी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांगी अनुमति
मांगों को पूरा करे राज्य सरकार- संदीप कुशवाहा
आजसू नेता ने कहा कि सरकार को इनकी सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए, चूंकि हड़ताल में रहने के बाद स्वास्थ्य विभाग की हालत चरमरा गई है. सहिया साथियों की सभी मांगें जायज हैं.12 सूत्री मांग पत्र में मुख्य रूप से प्रत्येक सहिया को प्रोत्साहन राशि 2000 के स्थान पर 20,000 रुपए मासिक मानदेय, सहिया साथी का कार्य दिवस 30 दिन एवं मानदेय 24000 रुपए करने, सहिया एवं सहिया साथी को राज्य कर्मी का दर्जा देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं. प्रखंड के 268 स्वास्थ्य सहिया इस आंदोलन को गति दे रहे हैं. मौके पर मुख्य रूप से सहिया संघ की अध्यक्ष विमला देवी, सचिव मंजू देवी, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, तुलेश्वर राम, सुरेश महतो, तरन्नुम आरा, सुशीला देवी, मीरा देवी सहित सैकड़ों सहिया मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:शादी">https://lagatar.in/on-the-fifth-day-of-marriage-the-newly-married-woman-ended-her-life-the-dead-body-was-found-hanging-from-the-noose-of-the-saree/">शादीके पांचवें दिन ही नवविवाहिता ने खत्म की इहलीला, साड़ी के फंदे से लटका मिला शव [wpse_comments_template]
Leave a Comment