Ranchi: राज्य सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एनएचएम अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मियों का आंदोलन लगातार जारी है. तो वहीं बीते 23 जनवरी से राज्य भर की 42 हजार सहिया भी हड़ताल पर हैं. राज्य सरकार के द्वारा जब कोई पहल नहीं किया गया है, तब झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ के बैनर तले गुरुवार को राजभवन के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया है. बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाने वाली सहिया अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. इसे भी पढ़ें-मोदी">https://lagatar.in/modi-cabinets-decision-panchayats-will-be-linked-with-national-dairy-scheme/">मोदी
कैबिनेट का फैसला, नेशनल डेयरी योजना से पंचायतों को जोड़ा जायेगा
निभाने जा रहे सूफी संत सलीम चिश्ती का किरदार, एक्टर ने शेयर किया अपना पहला लुक
कैबिनेट का फैसला, नेशनल डेयरी योजना से पंचायतों को जोड़ा जायेगा
इन मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं राज्यभर की सहिया
सहिया संघ की महासचिव माया सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हमें एक फिक्स प्रोत्साहन राशि 18 हजार रुपये प्रतिमाह दे. साथ ही सहियाओं को राज्य कर्मी का दर्जा दे. 30 दिन कार्य दिवस के साथ 24 हजार प्रति माह मानदेय का भुगतान किया जाए. ईपीएफ और पेंशन का लाभ मिले. इसके साथ एक ठोस नियमावली विधानसभा से पारित करने की मांग की जा रही है. इसे भी पढ़ें-धर्मेंद्र">https://lagatar.in/dharmendra-is-going-to-play-the-character-of-sufi-saint-salim-chishti-the-actor-shared-his-first-look/">धर्मेंद्रनिभाने जा रहे सूफी संत सलीम चिश्ती का किरदार, एक्टर ने शेयर किया अपना पहला लुक
Leave a Comment