Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोले अल्बनीज, PM Modi is The Boss... भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मोदी ने ट्रिपल सी, थ्री डी, थ्री ई के माध्यम से समझाया

Sidney : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का सबसे बड़ा आधार परस्पर विश्वास और परस्पर सम्मान है और यह सिर्फ दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों से विकसित नहीं हुआ है. अपने ऑस्ट्रलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी ने आज मंगलवार को कुडोस बैंक एरिना स्टेडियम में 20 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि इसका असली आधार ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला हर एक भारतीय और ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं.                                                                                                                   नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की व्याख्या  कॉमनवेल्थ क्रिकेट और करी से होती थी

नमस्ते ऑस्ट्रेलिया से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की व्याख्या ट्रिपल सी यानी कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल), क्रिकेट और करी से होती थी और उसके बाद कहा गया कि दोनों देशों के संबंध थ्री डी पर आधारित है यानी डेमोक्रेसी (लोकतंत्र), डायस्पोरा (प्रवासी) और दोस्ती. मोदी ने कहा कि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध थ्री ई यानी एनर्जी (ऊर्जा), इकोनॉमी (अर्थव्यस्था) और एजुकेशन (शिक्षा) पर आधारित हैं. उन्होंने कहा, कभी सी कभी डी और कभी ई. अलग-अलग कालखंड में यह बात संभवत: सही भी रही है, लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक संबंधों का विस्तार इससे कहीं ज्यादा बड़ा है.

क्रिकेट से दोनों देश ना जाने कब से जुड़े हुए हैं

परस्पर विश्वास और परस्पर सम्मान सिर्फ भारत-ऑस्ट्रेलिया के कूटनीतिक रिश्तों से विकसित नहीं हुआ है. इसकी असली वजह हैं ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला हर एक भारतीय...इसकी असली वजह हैं ऑस्ट्रेलिया के नागरिक. मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच भौगोलिक दूरी जरूर है, लेकिन हिंद महासागर इन्हें आपस में जोड़ता है, जीवनशैली भले अलग-अलग हों पर अब योग भी इन्हें जोड़ता है. उन्होंने कहा कि क्रिकेट से तो दोनों देश ना जाने कब से जुड़े हुए हैं, लेकिन अब टेनिस और फिल्में भी इन्हें जोड़ रही हैं.  पिछले साल जब महान क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन हुआ, तो भारतीयों ने भी शोक मनाया. ये ऐसा था जैसे कि हमने अपना कोई खो दिया हो. अपने भाषण में मोदी ने भारत की युवा शक्ति का जिक्र किया. कहा कि आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री जिस देश में है वो है इंडिया. कोरोना की इस ग्लोबल पैंडेमिक में जिस देश ने दुनिया का सबसे तेज वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया, वो देश है इंडिया. आज जो देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है वो है इंडिया. आज जो देश दुनिया में नंबर वन स्मार्टफोन डाटा कंज्युमर है वो है इंडिया.

तो भारत में ट्रेन और बस से यात्रा करें

प्रधानमंत्री मोदी से पहले कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने कहा कि पीएम मोदी का स्वागत करते हुए मुझे अपार खुशी हो रही है. PM Modi is The Boss.. मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी से छह बार मिल चुका हूं, लेकिन इस तरह मंच पर उनके साथ खड़े होने से बेहतर कुछ भी नहीं है, खुशी की बात है कि मैं यहां प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कर रहा हूं. प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा कि जब मैं मार्च में भारत में था, तो यह अविस्मरणीय क्षणों से भरी एक यात्रा थी. कहाकि यदि आप भारत को समझना चाहते हैं, तो ट्रेन और बस से यात्रा करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही