Search

 
 
 

पहली बार सैफ अंडर-18 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता जमशेदपुर में 15 से 25 मार्च तक

 
  • भारत सहित नेपाल और बांग्लादेश के खिलाड़ी लेंगे भाग
Ranchi : राज्य गठन के बाद पहली बार सैफ अंडर 18 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड करेगा. जमशेदपुर में प्रतियोगिता का आयोजन 15 मार्च से होना है. इसको लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. 15 से 25 मार्च तक आयोजित चैंपियनशिप में तीन देश भारत, नेपाल और बांग्लादेश के खिलाड़ी भाग लेंगे. राज्य सरकार, राष्ट्रीय फुटबॉल फेडरेशन और टाटा स्टील के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित होगी. प्रतियोगिता के सभी मैच में लोगों के लिए निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मैच देख सकें.

बेटियां कर रहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन

जमशेदपुर में आयोजित होने वाले सैफ अंडर-18 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम में झारखंड की 6 खिलाड़ियों अमीषा बाखला, अस्तम उरांव, सुनीता मुंडा, अनिता कुमारी, नीतू लिंडा और पूर्णिमा कुमारी का चयन हुआ है. बता दें कि ये सभी खिलाड़ी अगले वर्ष फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं. इसे भी पढ़ें – सदन">https://lagatar.in/banna-gupta-said-in-the-house-there-is-a-list-of-those-who-become-millionaires-by-consuming-paracetamol-will-be-investigated/">सदन

में बोले बन्ना गुप्ता- पारासीटामोल खाकर करोड़पति बनने वालों की है लिस्ट, जांच होगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही