Ranchi : सैटेलाइट टाउनशिप स्थित नेहरू पार्क में शुक्रवार को सेल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी. सेल टाउनशिप में अंबेडकर की स्टैच्यू स्थापित किये जाने के बाद बाबा साहेब की यह पहली जयंती थी. कार्यक्रम की शुरुआत सीजीएम (पीएंडए) समरजीत जाचक ने कार्यकारी निदेशकों और सेल के अन्य कर्मचारियों का उनके परिवारों के साथ स्वागत करते हुए की. सभी कर्मचारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. जितेंद्र हेमरोम ने उपस्थित लोगों को डॉ अंबेडकर के जीवन के कई पहलुओं से परिचित कराया. इसके बाद जगदीश अरोड़ा सीईटी कार्यकारी (निदेशक) और निर्विक बनर्जी कार्यकारी निदेशक (आरडीसीआईएस) ने बाबा साहेब के जीवन के प्रेरक तथ्यों को प्रस्तुत किया और सामूहिक रूप से जितना संभव हो सके उन्हें आत्मसात करने का आग्रह किया.
था नक्सलियों का दुर्ग, अब वहां बहेगी श्वेत क्रांति की धारा [wpse_comments_template]
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ
संजीव कुमार कार्यकारी निदेशक (एचआरडी) और आशीष चक्रवर्ती कार्यकारी निदेशक (एसएसओ) भी इस अवसर पर उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. प्रभात होरो ने धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम का संचालन सुमन मेहर ने किया. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ (सेवा) ने भी इस अवसर पर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. पंकज नायक, जयप्रकाश, संजय सुमन, अभय कुमार आदि के योगदान ने इस आयोजन को सफल बनाया. इसे भी पढ़ें – कभी">https://lagatar.in/once-upon-a-time-there-was-a-fort-of-naxalites-now-the-stream-of-white-revolution-will-flow-there/">कभीथा नक्सलियों का दुर्ग, अब वहां बहेगी श्वेत क्रांति की धारा [wpse_comments_template]
Leave a Comment