New Delhi : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने शुक्रवार को अपने 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष 2022-23 के वित्तीय नतीजे घोषित किये. कंपनी ने शेयरधारकों के साथ लाभ साझा करते हुए वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 50 पैसे प्रति शेयर अंतिम लाभांश की सिफारिश की है. पहले ही भुगतान किए जा चुके अंतरिम लाभांश को मिलाकर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कुल लाभांश 1.50 रुपया प्रति शेयर हो गया है. 2022-23 के दौरान कोल के अधिक मूल्य और स्टील की कीमतों में उतार- चढ़ाव ने सेल के मुनाफे को प्रभावित किया. मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान कंपनी अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए रणनीतिक कदम उठा रही है.
के भरोसे नहीं सुधर सकती बिजली : एसोसिएशन [wpse_comments_template]
वित्त वर्ष 2022-23 (स्टैंडअलोन) का प्रदर्शन पर एक नजर
- कुल स्टील उत्पादन - 18.29 मिलियन टन
- कुल स्टील विक्रय - 16.20 मिलियन टन
- ऑपरेशन से कारोबार - 1,04,447 करोड़ रुपय
- कुल लाभ - 1903 करोड़ रुपय
वित्त वर्ष 2022-23 के चौथी तिमाही के प्रदर्शन पर एक नजर
- कुल स्टील उत्पादन - 4.95 मिलियन टन
- कुल स्टील विक्रय - 4.68 मिलियन टन
- ऑपरेशन से कारोबार - 29,131 करोड़ रुपय
- कुल लाभ - 1,049 करोड़ रुपये
के भरोसे नहीं सुधर सकती बिजली : एसोसिएशन [wpse_comments_template]
Leave a Comment