Search

 
 
 

सेल ने की है 50 हजार मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति

 

Ranchi : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड - सेल ने कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए अबतक 50 हजार मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की है. बोकारो स्टील सिटी समेत भिलाई राउरकेलाा, दुर्गापुर और बर्नपुर स्थित अपने इस्पात संयंत्रों में तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन का उत्पादन दोगुना से भी अधिक कर लिया है. अप्रैल के दूसरे सप्ताह में 500 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 11 सौ मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है. गत अप्रैल महीने में सेल ने देश भर के 15 राज्यों में 17, 500 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की. इनमें झारखंड के साथ भी वे राज्य भी शामिल हैं , जहां सेल संयत्र स्थापित है. अब तक सेल ने बोकारो, राउरकेला और दुर्गापुर संयंत्रों से 14 ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में 950 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की है.

एयरलिफ्ट कर खाली टैंकर आ रहे हैं

सेल के संयंत्रों को टैंकर भी मिल रहे हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट कर मंगाया जा रहा है. इन टैंकरों में तरल ऑक्सीजन भरकर इसे लोडिंग के बाद सड़क और रेल मार्ग से उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा रहा है. सेल के संसाधन और सुविधाओं पर लिक्विड ऑक्सीजन का उत्पादन प्रक्रिया मापदंडों के आधार पर किया जा रहा है. इन संयंत्रों में 24 घंटे तरल ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है. सेल के अधिकारी उज्जवल भास्कर ने बताया कि सेल न केवल लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है. बल्कि कोरोना संक्रामक रोग के उपचार के लिए भी काम कर रहा है. झारखंड समेत विभिन्न राज्यों में स्थापित सेल प्लांट से अपने अस्पताल तक पाइप लाइनों के सहारे गैसीय ऑक्सीजन के साथ अतिरिक्त 2500 बेड स्थापित करने जा रहा है. यह बेड सीधे ऑक्सीजन के अतिरिक्त स्रोत के रूप में गैसीय ऑक्सीजन का उपयोग करेंगे, क्योंकि तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की मांग वर्तमान में अधिक है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही