Search

 
 
 

वर्ष 2025-26 में सेल ने किया रिकॉर्ड उत्पादन व बिक्री, अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

सेल ने वित्तीय वर्ष में 19.43 मिलियन टन का सर्वश्रेष्ठ कच्चा इस्पात (Crude Steel)  और 19.176 मिलियन टन विक्रय इस्पात (Saleable Steel) का उत्पादन किया. यह अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है.
 
सेल का बोकारो स्टील प्लांट.

Bokaro : सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी  स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में विक्रय व उत्पादन दोनों में नए मानक स्थापित करते हुए, अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. कंपनी ने 20.14 मिलियन टन की अब तब की सर्वाधिक विक्रय दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष के 18.07 मिलियन टन की तुलना में 11.5% की अधिक है.


सेल ने वित्तीय वर्ष में 19.43 मिलियन टन का सर्वश्रेष्ठ कच्चा इस्पात (Crude Steel)  और 19.176 मिलियन टन विक्रय इस्पात (Saleable Steel) का उत्पादन किया. यह अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है. 


रेलवे को 1.25 मिलियन टन स्टील की रिकॉर्ड सप्लाई और अपनी यूनिवर्सल रेल मिल से अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन सेल की कार्यकुशलता और भारत के रेल नेटवर्क को बढ़ाने में उसके रणनीतिक योगदान को दिखाता है. यही नहीं, कंपनी 2.9 लाख टन इस्पात का निर्यात कर करीब 162% की भारी बढ़त दर्ज की है. सेल ने अब भूटान समेत नए विदेशी बाजारों में भी अपना विस्तार किया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही