Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संत जोसेफ स्कूल एक गोल जीता, सांसद धीरज साहु ने दिया पुरस्कार समेत लातेहार की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Mahuadand (Latehar) : शहीद स्मारक नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का समापन शुक्रवार को हुआ. फाइनल मैच संत जोसेफ विद्यालय बनाम शहीद क्लब के बीच खेला गया. मुकाबले में संत जोसेफ विद्यालय ने एक गोल से शहीद क्लब को हरा दिया. प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहु ने 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया. उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये दिये. आयोजन कमिटी के द्वारा विजेता को 15500 व उप विजेता को 10100 रुपये प्रदान किया गया. मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचु व मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित थे. इससे पहले बाहर से आये कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया गया. अतिथियों का पारंपरिक आदिवासी नृत्य व गीत के माध्यम से स्वागत किया गया. राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई. शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष सह युवा कांग्रेस मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आमिर सोहेल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 128 टीमों ने भाग लिया. मौके पर सचिव मोहम्मद सद्दाम, कोषाध्यक्ष मो. शकील, अली राजा, राजू , डब्लू, राजन, राजेश कुमार समेत कमेटी के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर पाठक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन शर्मा, सच्चिदानंद पांडेय एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, अंचल अधिकारी संतोष कुमार बैठा के अलावा कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि मोहम्मद इफ्तेखार अहमद, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह प्रखंड उप प्रमुख अभय मिंज, कांग्रेस पंचायती राज के जोनल कोऑर्डिनेटर अजीत पाल कुजूर आदि उपस्थित थे.

एनएचएआई के द्वारा रैयतों को कम दिया जा रहा है मुआवजा : गुजर उरांव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-122.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : एनएचएआई के द्वारा लातेहार व मनिका में राष्ट्रीय उच्च पथ का चौड़ीकरण किया जाना है. इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. एनएचएआई के द्वारा रैयतों को भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिस दिया गया है. इसे लेकर परसही पंचायत के मुखिया गुजर उरांव ने कहा कि एनएचएआई के द्वारा रैयतों को बहुत ही कम मुआवजा दिया जा रहा है. इसके अलावा मुआवजा में भी एकरूपता नहीं है. उन्होंने बताया कि एनएचएआई के द्वारा बंदोबस्त जमीन का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. जिनका साल 2017 तक लगान रसीद कटा है, सिर्फ उन्हें ही मुआवजा दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि लातेहार में सरकार के द्वारा रि-सर्वे का आदेश पारित किया गया है. इससे पहले जमीन का अधिग्रहण करना गैर कानूनी है. उन्होंने बताया कि इसे लेकर आगामी 15 अक्टूबर को डुंडगी कला के विजय ढाबा के बगल में बैठक की जायेगी.

लातेहार फाइटर व राॅयल्स ने दर्ज की जीत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-88.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : जिला स्टेडियम में खेले जा रहे लातेहार प्रीमियर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को पहला मैच लातेहार जांबाज तथा लातेहार फाइटर के बीच खेला गया. लातेहार जांबाज की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 77 रनों पर ही ढेर हो गयी. इमरान ने 28 रनों का योगदान दिया. लातेहार फाइटर की ओर से आकाश सिन्हा तीन व गौरव पाल ने दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लातेहार फाइटर ने 11 वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया. आकाश सिन्हा ने नाबाद 32 व प्रताप ने नाबाद 18 रन बनाये. मैन ऑफ द मैच आकाश कुमार सिन्हा को चुना गया. शुक्रवार को दूसरा मैच लातेहार रॉयल्स तथा लातेहार सुपरकिंग के बीच खेला गया. लातेहार सुपरकिंग ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में ही 117 रन बनाये. अतुल कुमार गुप्ता ने 33 व निशु कुमार ने 21 रनों का योगदान दिया. रॉयल्स की ओर से राजा तिवारी ने तीन व विकास पांडेय ने दो विकेट लिये. लातेहार रॉयल्स ने 16 वें ओवर में ही पांच के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. विकास पांडेय ने सर्वाधिक 52 व अर्णव सिंह ने 26 रनों का योगदान दिया. लातेहार सुपरकिंग की ओर से रौनक दुबे ने तीन व वैभव विशाल ने दो विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच रॉयल्स के विकाश पांडेय को चुना गया. मौके पर लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : समय">https://lagatar.in/108-ambulance-not-found-on-time-girl-and-woman-commit-suicide-three-news-from-jamshedpur-including/">समय

पर नहीं मिला 108 एंबुलेंस, युवती और महिला ने तोड़ा दम समेत जमशेदपुर की तीन खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही