Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संत रैदास समानता के पक्षधर थे : राजकुमार यादव।। समेत गिरिडीह की कई खबरें

Advertisement
Advertisement

संत रैदास व माता शबरी की मनाई गई जयंती

गावां (गिरिडीह) : गावां प्रखंड स्थित माल्डा उच्च विद्यालय के सामने संत कवि रैदास एवं माता शबरी की जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजकुमार यादव, निजामुद्दीन अंसारी, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ माल्डा स्थित रैदास मंदिर में रैदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस की शक्ल में लोग पहुंचे. जहां संत रैदास व शबरी के जीवनवृत पर एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार यादव ने कहा कि संत रैदास समानता के पक्षधर थे. उनका आगमन इस धरती पर तब हुआ था. जब समाज में छुआछूत पाखंड इत्यादि अपने चरम पर था. संत रैदास ने समाज में समानता, एकता व भाईचारे का संदेश दिया. उन्होंने अपनी रचनाओं में भी इन तत्वों का खुलकर विरोध किया है. वर्तमान समय में भी कुछ तत्व समाज में धार्मिक विद्वेष असमानता आदि फैलाने का कार्य कर रहे हैं. जिससे हम सबको सावधान रहने की आवश्यकता है.

सबके लिए अनुकरणीय थे संत रैदास

निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि वर्तमान समय में संत रैदास के उपदेश व माता शबरी की भक्ति हम सबों के लिए अनुकरणीय है. किसी भी समाज का विकास शिक्षा से ही हो सकता है. समाज के लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें. जिससे उनका बच्चा आगे चलकर देश व समाज का रौशन करें. कार्यक्रम में शिक्षक सह कवि भीम कुमार के द्वारा स्वरचित पुस्तक बिखरे फूल काव्य संग्रह का विमोचन किया गया. कार्यक्रम को झामुमो जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, नागेश्वर प्रसाद यादव, गिरधारी दास, गुरुसहाय रविदास, बिनोद चौधरी एवं अशोक मांझी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन दास एवं संचालन भीम कुमार ने किया. मौके पर गुरुसहाय रविदास, दशरथ रविदास, अशोक रविदास, द्वारिका रविदास, लालो भुइयां, विजय दास, मुशी दास, महेंद्र चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

मासिक लोक अदालत में 18 मामलों का निष्पादन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/12-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गिरिडीह : व्यवहार न्यायालय में शनिवार को आयोजित मासिक लोग अदालत में कुल 18 मामलों का निष्पादन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सोनम बिश्नोई ने बताया कि झालसा रांची के निर्देश पर आयोजित लोक अदालत के सफल संचालन के लिए सात पीठों का गठन किया गया था. लोक अदालत में कुल 7 लाख 95 हजार रुपये 16 राशि संबंधित विभाग एवं पक्षकारो को प्राप्त हुआ. उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सब प्राधिकार के सचिव वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल वाद, क्लेम वाद, एनआई एक्ट वाद एवं बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग, टेलीफोन विभाग से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, पैनल अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मियों एवं पारा लीगल वॉलंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

गड़बड़ी नहीं, द्वेष की भावना से लगाए जा रहे हैं आरोप : मुखिया

गावां (गिरिडीह) : गावां मुखिया कन्हाय राम ने शनिवार को गावां पंचायत में संचालित मनरेगा योजनाओं की जांच की. जांच के उपरांत मुखिया कन्हाई राम ने पत्रकारों से कहा कि गावां पंचायत में पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओं का संचालन हो रहा है. कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है. कहा कि उपप्रमुख के पति गणेश यादव गावां में मनरेगा योजना में ठेकेदारी प्रथा लागू करने का दवाब डाल रहे हैं. उनका साफ कहना है कि मेरे कुछ आदमियों के 100 मनरेगा मजदूरों का डिमांड प्रतिदिन चलाना पड़ेगा. उनका यही अनुचित मांग नहीं मानने पर वे द्वेष की भावना में आकर मनरेगा में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. कहा गया कि शुक्रवार को उपप्रमुख के द्वारा चार मेढ़बन्दी योजना की जांच कर गड़बड़ी मिलने की बात कही गई है, जो निराधार है. जांच के दौरान ये लोग योजनास्थल पर पहुंचे भी नहीं और काम नहीं होने का आरोप लगा दिया. मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि उपप्रमुख के द्वारा जिन चार मेढ़बंदी योजना में गड़बड़ी की बात कही जा रही है, उन योजनाओं का जियो टैग से स्थल मिलान कर कोई भी जांच कर ले, कोई गड़बड़ी नहीं मिलेगी. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-15-people-died-many-injured-when-tractor-trolley-filled-with-devotees-overturned/">UP

: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 लोगों की मौत, कई घायल, सीएम ने मुआवजे की घोषणा की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही