Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संत रविदास ने समाज को एकजुट किया : डॉ. शशिभूषण मेहता

Advertisement
Advertisement
पांकी विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर संत रविदास जयंती एवं माता सबरी जयंती का आयोजन, विधायक हुए शामिल Panki, Palamu:  पांकी विधानसभा क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास एव माता शबरी जयंती जयंती के अवसर पर पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने पांकी प्रखंड के बचदोहर, पगार खुर्द, चोरया, लोहरसी, तरहसी प्रखंड के उदयपुरा,लकडाही, भलोगड़ी, सेंवती, धुमा, नीलाम्बर पिताम्बरपुर प्रखंड के जुरू, कुन्दरी सहित विभिन्न जगहों पर भाग लिया. मौके पर विधायक ने कहा कि भारत के प्रसिद्ध संत रविदास को रैदास के नाम से भी जाना जाता है. रविदास जी ऐसे संत और कवि थे, जिनका भक्ति आंदोलन में अहम योगदान रहा. समाज विभाजन को दूर करने पर इन्होंने जोर दिया. संत गुरु रविदास जी को प्रेम और करुणा की शिक्षाओं और समाज से जाती के भेदभाव को दूर करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने कहा कि संत सभी जाति धर्म के लिए आदर्श होते है, संत गुरु रविदास ने हमेशा समाज को एकजुट होकर चलने का रास्ता दिखाया. इसे भी पढ़ें-सीएस">https://lagatar.in/cs-result-released-jasmine-of-ranchi-got-5th-position-in-the-country/">सीएस

का रिजल्ट जारी, रांची की जैस्मिन को मिला देशभर में 5वां स्थान

माता शबरी मन्दिर निर्माण कार्य जल्द किया जायेगा पूरा : डॉ. शशिभूषण

संस्कृति व स्वाभिमान के लिए जागना होगा : लाल सूरज Panki, Palamu:  पांकी प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत करार (नादगद) सोनरे नदी के तट पर रविवार को अखिल भारतीय भुईयां समाज के द्वारा माता शबरी पूजा धूमधाम से किया गया. मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता एव विशिष्ट अतिथि पांकी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी लाल सूरज उपस्थित थे. मौके पर विधायक ने कहा पिछले 15 वर्षो से माता शबरी पूजा की जाती है. साथ ही दो दिवसीय भव्य मेला का अयोजन किया जाता है. भगवान राम के वन भ्रमण के दौरान जिस माता शबरी ने उन्हे जूठे बेर खिलाए थे. सनातन धर्म में जिस मां शबरी को इस भक्ति का बड़ा पर्याय माना जाता है. आज जरूरत है धर्म की मर्म को समझने की धर्म जिंदगी जीने की कला सिखाती है. मर्यादा पुरुषोत्तम के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही हुए बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है. उन्होंने मन्दिर निर्माण के लिए इकावन हज़ार रुपए देने की घोषणा की. साथ ही पूजा समिति को ग्यारह हजार रूपए सहयोग राशि प्रदान की. मौके पर कार्य क्रम में समिति के अध्यक्ष विजय भुईया सचिव विकास कुमार भुईया उपाध्यक्ष मनोज भुइयां संयोजक कपिल कुमार भुइयां कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार उपाध्यक्ष बबलू भुइयां समाजसेवी उत्तम गुप्ता पांकी पश्चिम पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि अरविंद सिंह ज्ञानी सिंह ललन भुइंया भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-akhand-kirtan-in-maa-gadhdevi-temple-to-provide-justice-to-hemant-soren/">गढ़वा

: हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने के लिए मां गढ़देवी मंदिर में अखंड कीर्तन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही