Search

 
 
 

कर्मयोग के सच्चे उपासक थे संत रविदासः बाबूलाल मरांडी

 
Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को माघ पूर्णिमा पर संत रविदास जयंती मनाई गई. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि संत रविदास जी कर्मयोग के सच्चे उपासक थे. रविदास जी भक्ति मार्ग केलिए अपने कर्म को शुद्ध पवित्र बनाकर ईश्वर के चरणों में अर्पित करना ही भक्ति मानते थे. उन्होंने मन और विचार की शुद्धि पर जोर दिया तथा बाह्य आडंबरों से दूर रहने की प्रेरणा दी.

संत रविदास बेहद धार्मिक स्वभाव के थेः कर्मवीर सिंह

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा संत रविदास जी ने रविदासिया पंथ की स्थापना की थी.इन्हें संत शिरोमणि की उपाधि दी गई थी. संत रविदास बेहद धार्मिक स्वभाव के थे. वे भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक थे. उन्होंने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ-साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया. संत रविदास जी ने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी और इसी तरह से वे भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए. `मन चंगा तो कठौती में गंगा` रविदास जी का ये दोहा आज भी प्रसिद्ध है.

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व विधायक रामचंद्र नायक, सीमा पासवान, शिवपूजन पाठक, हेमंत दास, आरती सिंह, जोगेंद्र लाल, राजीव राज लाल, राकेश राम, संदीप कुमार, सुचिता सिंह, पंकज सिन्हा, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, संजय जायसवाल एवं अन्य ने भी पुष्प अर्पित किया. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-reaches-marseille-with-emmanuel-macron-pays-tribute-to-freedom-fighter-savarkar/">पीएम

मोदी इमैनुएल मैक्रों के साथ मार्सिले पहुंचे, स्वतंत्रता सेनानी सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही