Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संत रविदास का जीवन दूसरों के लिए था समर्पित : मिथिलेश ठाकुर

Advertisement
Advertisement
जिले भर में धूमधाम से मनी संत रविदास जयंती विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर Garhwa: संत शिरोमणि रविदास की 647 वीं जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई. गढ़वा विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित जयंती महोत्सव में भाग लिया मंत्री ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. साथ ही संत रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. मिथिलेश ठाकुर ने न्यू रविदास कला संघत मोहल्ला गढ़वा, महात्मा ज्योति राव माता सावित्रीबाई फुले प्रबुद्ध कमेटी रविदास नगर टंडवा, न्यू भीम आर्मी भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती ग्राम पिपरा, डीह टोला बेलचंपा, आरएजी क्लब राम मुहल्ला ओबरा, युवा जागृति क्लब पतरिया करुआ कला, अंबेडकर टोली तिवारी मरहटिया, हूर मध्या, बागही, मौनाहा टोला प्रतापपुर, जाटा, चामा, दुलदुलवा, बौराहा आप गांव में आयोजित संत रविदास जयंती समारोह में भाग लिया. इसे भी पढ़ें-अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-becomes-the-first-state-private-university-to-get-a-grade-from-naac-in-three-states-including-jharkhand/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी बनी झारखंड समेत तीन राज्यों में नैक से “ए” ग्रेड हासिल करने वाली पहली स्टेट प्राइवेट यूनिवर्सिटी

संत रविदास महान समाज सुधारक थे : मिथिलेश ठाकुर

मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि निर्गुण भक्ति शाखा के महान कवि एवं संत शिरोमणि रविदास उन महान पुरुषों में से एक हैं, जिन्होंने समाज की धारा का रुख मोड़ दिया था. उनके द्वारा गाए दोहों और पदों से आम जनता का उद्धार हुआ. अत्यंत सहृदयी स्वभाव के रैदास को संत कबीर का समकालीन माना जाता है. वो भी कबीर की ही भांति कर्म को ही महत्ता देते थे. जात-पात आदि से कोसो दूर रहते थे और लोगों को भी यही सीख देते थे. रविदास जी एक महान संत, कवि, समाज सुधारक और भगवान के अनुयायी थे. रविदास निर्गुण सम्प्रदाय के प्रसिद्ध और प्रमुख हस्ती में से एक थे. रविदास ने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए काम किया. रविदास जी ने अपना पूरा जीवन जाति और वर्ग के आधार पर हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए समर्पित कर दिया. मौके पर मुख्य रूप से बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम सचिव मनोज ठाकुर, झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौबे, दीपमाला, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-अमड़ापाड़ा">https://lagatar.in/jmm-workers-took-out-nyaya-march-in-ampada-targeted-the-centre-many-news-from-pakur-including/">अमड़ापाड़ा

में झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला न्याय मार्च, केंद्र पर साधा निशाना समेत पाकुड़ की कई खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही