Ranchi : संत जेवियर्स स्कूल के कंप्यूटर साइंस शिक्षक संतोष कुमार ने लगातार 48 घंटे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सत्र को सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रच दिया है. इस उपलब्धि के साथ ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. इस सफलता को लेकर फादर अजीत कुमार और स्कूल के चेयरमैन ने संतोष कुमार को एक ग्लास जूस के साथ गुलदस्ता भेंट किया. इसके बाद वाइस प्रिंसिपल फादर रवि भूषण जेस ने आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड के सबसे लंबे प्रोग्रामिंग सत्र के समाप्ति की घोषणा की.
संत जेवियर्स के शिक्षक संतोष ने रचा इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराया नाम
Last Updated: Jan 23, 2024 12:00 AM (IST)