Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साक्ष्य फूड सेफ्टी सर्विस से 3000 लोगों को रोजगार : बन्ना गुप्ता

Ranchi :  लालपुर स्थित होटल रॉयलसेन में सोमवार को साक्ष्य फूड सेफ्टी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में सुव्यवस्थित तरीके से साफ- सुथरा खानपान के लिए साक्ष्य फूड सेफ्टी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को चुना गया है. इससे 3000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा. कार्यक्रम में एसीएमओ शशि भूषण खलखो, शशि कुमार, कांग्रेस प्रदेश सचिव सौरव अग्रवाल भी उपस्थित हुए. फूड सेफ्टी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के झारखंड कॉर्डिनेटर रितेश पासवान ने कहा कि लोगों के बीच जागरूकता अभियान में बताया जा रहा है कि लोगों को साफ -सुथरा खानपान दिया जाए. दुकानों में किसी तरह से भंडारण न किया जाए. साथ ही लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रमाण पत्र मुहैया कराया जा रहा है.  कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मोनू झा, जिला कॉर्डिनेटर शांतनु चक्रबर्ती, राजू मुखी,अमन शर्मा, सोनू पासवान एवं  200 से ज्यादा लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/special-mediation-campaign-in-ranchi-civil-court-41-cases-executed-on-first-day/">रांची

सिविल कोर्ट में विशेष मध्यस्थता अभियान, पहले दिन 41 मामले निष्पादित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही