Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

9 माह से वेतन बकाया, रिम्स के लॉन्ड्री कर्मी बुधवार को करेंगे कार्य बहिष्कार

  •  5 अप्रैल को हेमंत सोरेन का रिम्स में है कार्यक्रम,  उनसे शिकायत करेंगे
Ranchi : रिम्स में इलाजरत मरीजों को प्रबंधन द्वारा बेडशीट और कंबल दिये जाते हैं. वहीं अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) के कपड़े, चिकित्सकों के गाउन समेत अन्य कपड़ों की धुलाई रिम्स के लॉन्ड्री में किया जाता है. इसके साथ ही धुले हुए बेडशीट को आयरन कर वार्डों में पहुंचाने की जिम्मेवारी भी यहां काम करने वाले कर्मचारियों के भरोसे है. लेकिन बीते 9 महीने से इन्हें पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जिस कारण कर्मचारियों में आक्रोश है. लॉन्ड्री कर्मियों ने कहा कि रोज अपना ड्यूटी निभाने के बाद भी अपनी मेहनत के पैसे के लिए भटक रहे हैं. हमारी सुनने वाला कोई नहीं है. बिना पैसे का जीना मुश्किल हो गया है. अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट कर थक चुके हैं. सभी ने एक स्वर में कहा कि बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन रिम्स के एक कार्यक्रम में आ रहे हैं. उनसे मिलकर अपनी बातों को रखेंगे.

कामकाज को ठप करेंगे

कर्मियों ने कहा कि बुधवार को लॉन्ड्री के कामकाज को ठप करेंगे. क्योंकि बीते 9 माह से वेतन भुगतान का सिर्फ आश्वसन ही दिया गया, पैसा नहीं. गौरतलब है कि लॉन्ड्री कर्मियों की संख्या 50 से 60 के करीब है. जिन्हें पिछले 9 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें – पाटन">https://lagatar.in/forest-department-raids-in-patan-and-panki-seized-huge-amount-of-illegal-wood/">पाटन

व पांकी में वन विभाग ने मारा छापा, भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही