Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस्तांबुल में गिरफ्तार दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोला भारत लाया गया, हो रही है पूछताछ

भारतीय खुफिया एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. इस्तांबुल में गिरफ्तार किये गये दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला को विशेष विमान से इस्तांबुल से भारत लाया गया है.
Advertisement
Advertisement

 New Delhi :  भारतीय खुफिया एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. इस्तांबुल में गिरफ्तार किये गये दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला को विशेष विमान से इस्तांबुल से भारत लाया गया है.

 

 

उसे  दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतारे जाने की खबर है. यहां खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं. जानकारी के अनुसार सलीम डोला डी-कंपनी के लिए भारत में ड्रग नेटवर्क का संचालन करता था.

 

आरोप है कि वह सीधे दाऊद इब्राहिम के संपर्क में था. कुछ दिन पूर्व उसे तुर्किये के इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था. उसके बाद से भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां लगातार उसे भारत लाने की कोशिशों में जुटी थीं. अंतत: एजेंसियों को सफलता मिल गयी.  

 

सलीम डोला को भारत लाया जाना दाऊद इब्राहिम के ड्रग नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका करार दिया जा रहा है. बताया जाता है कि दिल्ली में पूछताछ के बाद सलीम डोला को मुंबई पुलिस के हवाले किया जायेगा. उसके खिलाफ मुंबई में कई मामले दर्ज हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही