Search

 
 
 

सलीम खान ICU में भर्ती, संजय दत्त और जावेद अख्तर पहुंचे मिलने

एक्टर सलमाव खान के पिता सलीम खान को मंगलवार सुबह सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया.
 

Lagatar desk : एक्टर सलमाव खान के पिता सलीम खान को मंगलवार सुबह सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद सुबह करीब 8:30 बजे ICU में शिफ्ट किया गया. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है और कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

 

खान परिवार की आंखों में चिंता, दिल में घबराहट, लबों पर दुआ

क्या है हेल्थ अपडेट

अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार:सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लेकर पहुंचे.ICU में उनकी देखरेख डॉ. जलील पारकर की निगरानी में हो रही है.विशेषज्ञों की टीम में न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन शामिल हैं.

 

सलीम साहब की दोनों पत्‍न‍ियां भी देर रात अस्‍पताल मिलने के लिए पहुंची थीं


अस्पताल में मिलने वालों का तांता

सलीम खान से मिलने के लिए परिवार और करीबी लोग लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं.मंगलवार देर रात तक अस्पताल में आने वालों में शामिल रहे -अरबाज खान,अर्पिता खान शर्मा ,अलवीरा खान ,हेलेनजावेद अख्तर ,संजय दत्त बुधवार सुबह भी परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचते रहे. आधी रात करीब 12:30 बजे सलमान खान को अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया.

पैपराजी पर भड़के लोग

अस्पताल से बाहर निकलते समय सलमान खान को पैपराजी ने घेर लिया. वायरल वीडियो में वे कार की आगे वाली सीट पर बैठे नजर आए और कैमरों की फ्लैश से बचने के लिए आंखें बंद करते दिखे. इस दौरान सोशल मीडिया पर कई लोगों ने परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की और पैपराजी के व्यवहार पर नाराजगी जताई.

 

 

ICU में जारी है इलाज

सलीम खान को इमरजेंसी केयर के बाद ICU में शिफ्ट किया गया है. डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है.फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही