Search

 
 
 

सालखन ओड़िशा जाकर राजनीति करें, पारसनाथ में आदिवासी व जैनी सदियों से मिलजुलकर पूजा करते आए हैं : मंत्री जगरनाथ महतो

 
Ranchi : राज्य के शिक्षा मंत्री व झामुमो नेता जगरनाथ महतो ने मंगलवार को कहा कि पारसनाथ को लेकर आदिवासियों और जैनियों के बीच कोई विवाद नहीं है.पारसनाथ में सदियों से आदिवासी और जैन धर्म के लोग मिलजुलकर पूजा-पाठ करते आए हैं. कुछ लोग जबरदस्ती विवाद पैदा करना चाहते हैं. कोई महाजुटान जैसी बात नहीं है. उन्होंने ओड़िशा के पूर्व सांसद सालखन मुर्मू को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि झारखंड में केवल एक ही नेता है, शिबू सोरेन. अगर सालखन मुर्मू इतने बड़े नेता हैं, तो उन्हें ओड़िशा जाकर नेतागिरी करनी चाहिए. उन्हें ओड़िशा का सीएम, एमपी- एमएल बनना चाहिए. वे झारखंड में क्या कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जबरन पारसनाथ पूजा स्थल को लेकर विवाद पैदा कर रहे हैं. वहां पर स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी पक्षों के साथ बैठक कर हल निकाल लिया है. वहाम आदिवासी और जैनी दोनों अपनी-अपनी मान्यता व रीति-रिवाज के साथ पूजा-पाठ करते रहेंगे. इसके बाद वहां विवाद कहां है. इसे भी पढ़ें – पारसनाथ">https://lagatar.in/tribals-gathered-in-parasnaths-madhuban-burn-effigies-of-pm-cm-and-mla-sudivya/">पारसनाथ

के मधुबन में जुटे आदिवासी, पीएम, सीएम और विधायक सुदिव्य पुतले जलाये
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही