Search

 
 
 

प्रधानमंत्री का आदिवासी अभिनंदन के लिए सालखन ने मोदी से मांगा समय

 
Ranchi : पूर्व भाजपा सांसद सह आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य सार्वजनिक आदिवासी अभिनंदन करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर समय देने की मांग की है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि भारत देश के इतिहास में 75 वर्षों के बाद किसी आदिवासी संताल महिला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन करने का काम किया है. इसके लिए हम देश और दुनिया के सभी आदिवासी आपके कृतज्ञ हैं. आपको धन्यवाद करते हैं, जोहार करते हैं.आपका सार्वजनिक भव्य आदिवासी अभिनंदन करना चाहते हैं. इसलिए हमें अवसर प्रदान करें. इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/income-tax-raid-in-delhi-office-of-bbc-phones-of-all-staff-seized/">BIG

NEWS : BBC की दिल्ली ऑफिस में इनकम टैक्स की रेड, सभी के फोन जब्त, घर जाने को कहा

 इस कार्यक्रम में लाखों आदिवासी अभिनंदन के लिए आएंगे

हम आदिवासी सेंगेल अभियान की तरफ से दुमका (झारखंड), कोलकाता (पश्चिम बंगाल) या बारीपदा (उड़ीसा) में भव्य कार्यक्रम करना चाहते हैं. जहां झारखंड, बंगाल, बिहार, उड़ीसा, असम के 5 प्रदेशों के लाखों आदिवासी आपके भव्य अभिनंदन के लिए आएंगे. इसको लेकर गत दिवस विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी से उनके रांची निवास में सकारात्मक बातचीत हुई है. सालखन पीएम से उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि भारत के आदिवासियों को आपके साथ अभिनंदन समारोह के मध्य से जुड़कर गौरवान्वित होने का एक ऐतिहासिक अवसर आप हमें जल्द प्रदान करेंगे. ताकि आपके और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर भरोसा बनाते हुए हम अपनी तमाम आशा कक्षाओं को जल्द पूरी कर सकेंगे. इसे भी पढ़ें - रजिस्ट्रार">https://lagatar.in/stay-on-pest-action-against-registrars-rahul-choubey-and-sujit-kumar-know-what-hc-said/">रजिस्ट्रार

राहुल चौबे और सुजीत कुमार के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, जानें HC ने क्या कहा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही