Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ पहुंची सालखन की मरांग बुरु बचाओ भारत यात्रा

Ramgarh : सेंगेल अभियान की पारसनाथ मरांग बुरु बचाओ भारत यात्रा गुरुवार को रामगढ़ पहुंची. यात्रा के तीसरे दिन जिले के गोला प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि पारसनाथ पहाड़ पर आदिवासियों का पहला अधिकार है. इसे बचाने के लिए पूरे आदिवासी को एकजुट होना होगा. आदिवासी समाज को करो या मरो की तर्ज पर आंदोलन करना होगा. जब तक आदिवासियों को पारसनाथ पर मालिकाना हक नहीं मिलता, संघर्ष जारी रहेगा. केंद्र तथा झारखंड सरकार का फैसला आदिवासी अस्तित्व, पहचान, हिस्सेदारी पर घातक हमला है. राष्ट्रव्यापी मरांग बुरु बचाओ भारत यात्रा आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर उलेश्वरी हेंब्रम, करमचंद हांसदा, विजय टूडू, आनंद टूडू, चंद्रमोहन मरांडी, मुंशी टूडू, भुनेश्वर हेंब्रम, अमित रंजन हांसदा, मुनिनाथ टुडू, राजपाल टूडू, सोनाराम टूडू, सुरेश चंद्र टुडू मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/aryaman-sen-is-one-of-the-influential-young-batsmen-of-jharkhand-scored-a-century-in-first-class-debut/">झारखंड

के प्रभावशाली युवा बल्लेबाजों में से एक हैं आर्यमन सेन, फर्स्ट क्लास डेब्यू में लगाया था शतक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही