Search

 
 
 

सलमान खान ने दिखाई पिता सलीम खान की पहली बाइक ट्रायम्फ टाइगर

 
LagatarDesk : एक्टर सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है. दरअसल एक्टर ने अपने पिता की पहली बाइक की झलक दिखाई है. जिस बाइक पर सलीम खान बैठे दिख रहे हैं. तो वहीं पास में सलमान खान पापा की तरफ देखते नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में सलमान पापा की इस बाइक पर बैठकर पोज मारते दिख रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-5-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

साथ ही सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता सलीम के साथ तस्वीरें शेयर किया और कैप्शन में लिखा, `डैड फर्स्ट बाइट, ट्रायम्फ टाइगर 100, 1956`. पहली तस्वीर में एक्टर ग्रे टी-शर्ट और ब्लू जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं. उन्होंने ब्लैक कैप से अपने लुक को पूरा किया है. तो वहीं सलीम खान ने व्हाइट शर्ट और लाइट ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं. उनके पोस्ट को शेयर करते ही बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने पोस्ट पर प्यार लुटाते हुए कमेंट सेक्शन में फायर और लाल दिल वाला इमोजी डाले हैं. हर किसी के लिए पहला चीज बहुत खास होती है. सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी अपनी मेहनत की कमाई से पहली बाइक खरीदी थी, जिसका नजारा अब सलमान खान ने दिखाया है. सलमान ने इस बाइक को बहुत ही संभाल कर रखा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही