Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कल्कि धाम में बोले सलमान खुर्शीद , हिंदुत्व और आईएसआईएस एक नहीं, बल्कि एक जैसे, भाजपा वाले अंग्रेजी में कमजोर

Advertisement
Advertisement
NewDelhi :  कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब को लेकर सफाई दी है कि मैंने यह नहीं कहा कि हिंदुत्व और आईएसआईएस एक हैं बल्कि यह कहा कि दोनों एक जैसे हैं. अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन से करने पर विवादों में घिरे सलमान खुर्शीद शनिवार को संभल(उत्तरप्रदेश) के कल्कि धाम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. खुर्शीद ने कहा कि मैंने यह भी कहा है कि आईएसआईएस और बोको हराम इस्लाम धर्म का दुरुपयोग करते हैं लेकिन किसी इस्लाम धर्म के मानने वाले ने आपत्ति नहीं जताई. सलमान खुर्शीद का कहना था कि किसी ने नहीं कहा कि मैं उनकी धार्मिक भावना आहत कर रहा हूं. इसे भी पढ़ें : गढ़चिरौली">https://lagatar.in/five-top-naxalites-including-naxalite-commander-milind-teltumbde-rewarded-50-lakhs-were-also-killed-in-gadchiroli-encounter/">गढ़चिरौली

एनकाउंटर में 50 लाख के इनामी नक्सली कमांडर मिलिंद तेलतुम्बड़े सहित पांच शीर्ष नक्सली भी मारे गये

कुछ लोग हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं

सलमान खुर्शीद के अनुसार ऐसा लगता है कि कुछ लोग हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. वे हिंदू धर्म के दुश्मन हैं और उन्हें डर लगता है कि उनकी सच्चाई सामने आ गयी. कहा कि वे किसी भी किताब पर प्रतिबंध लगा देंगे जो उनकी सच्चाई का खुलासा करेगी.  उन्होंने यह भी कहा कि मैं कल्कि धाम आया हूं. अगर मुझे किसी धर्म के साथ कोई समस्या होती तो मैं यहां नहीं होता.  मेरा मानना है कि हिंदू धर्म दुनिया में शांति का प्रचार प्रसार करता है. इसे भी पढ़ें :  मणिपुर">https://lagatar.in/mnpf-took-responsibility-for-manipur-terror-attack-issued-a-note/">मणिपुर

आतंकी हमले की MNPF ने ली जिम्मेदारी, नोट जारी कर दी नसीहत

अंग्रेजी समझ नहीं आ रही है तो इसका अनुवाद करा लें

इस क्रम में सलमान खुर्शीद ने कहा कि मुझे अफसोस है कि मैंने इस किताब को अंग्रेजी में लिखा है. साथ ही उन्होंने बिना नाम लिये  भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग अंग्रेजी में थोड़े कमजोर लगते हैं,  लेकिन मैं कहता हूं कि अगर आपको अंग्रेजी समझ नहीं आ रही है तो इसका अनुवाद करा लें. मैंने किसी धर्म पर टिप्पणी नहीं की है. जान लें कि पिछले दिनों  सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या का विमोचन किया गया. इस किताब के छठे चैप्टर द सैफरन स्काई में लिखा है कि साधु संतों के सनातन धर्म और प्राचीन हिंदू धर्म को हिंदुत्व के एक नये तरीके से किनारे लगाया जा रहा है जो कि इस्लामिक जिहादी संगठन बोको हरम और आईएसआईएस की तरह है. किताब में लिखे इसी वाक्य को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला है. आरोप लगाया कि    कांग्रेस पार्टी नफरत की राजनीति करती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही