Search

 
 
 

झारखंड में सैल्यूट टू बीएलओ और इलेक्शन क्विज कार्यक्रम किया गया लॉन्च

 
Ranchi : निर्वाचन आयोग के द्वारा सैल्यूट टू बीएलओ और इलेक्शन क्विज कार्यक्रम लॉन्च किया गया. सोमवार को निर्वाचन भवन में कार्यक्रम का पोस्टर लॉच आयोजन किया गया. इसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, ओएसडी गीता चौबे, इंडिया स्टैट के आरके ठकराल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान लोकसभा चुनाव की सांख्यिकीय रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-spy-vulture-wearing-bangladeshi-device-caught-by-police-in-vishnugadh-hazaribagh/">BREAKING

: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बांग्लादेश का डिवाइस पहना जासूस गिद्ध पुलिस ने पकड़ा,देखें तस्वीरें

16 अगस्त से इलेक्शन क्विज का रजिस्ट्रेशन शुरू

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि यूथ को चुनाव के प्रति मोटिवेट करने के लिए क्विज का आयोजन किया जा रहा है. इसका रजिस्ट्रेशन 16 अगस्त से 26 सितंबर तक चलेगा. 29 सितंबर को ऑनलाइन क्विज परीक्षा होगी. इसके बाद 5 अक्टूबर को सभी जिलों के विजेता प्रतिभागियों की ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिता राजधानी रांची में होगी, जिसमें विजेता को प्रथम पुरस्कार 50000रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 20000 रुपये दिए जाएंगे. वहीं प्रत्येक जिला के विजेता को 10000 रुपये दिए जायेंगे. इसमें झारखंड का कोई भी वोटर भाग ले सकता है. निर्वाचन से संबंधित व्यक्ति को छोड़ कर.

सैल्यूट टू बीएलओ कार्यक्रम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि झारखंड निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए सैल्यूट टू बीएलओ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. सीईओ ने बताया कि राज्य में 29562 बीएलओ हैं और चुनाव कराने में इनकी अहम भूमिका होती है. फील्ड में रहने वाले बीएलओ को सम्मानित करने के पीछे उन्हें मोटिवेट करना है. उन्होंने बताया हर विधानसभा क्षेत्र से तीन बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही कहा कि कुछ बीएलओ को राज्यपाल से भी सम्मानित करवाया जाएगा. इसे भी पढ़ें -कोलकाता">https://lagatar.in/nationwide-strike-of-resident-doctors-begins-in-protest-against-the-murder-of-a-doctor-in-kolkata-demand-for-cbi-investigation/">कोलकाता

में डॉक्टर की हत्या के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल शुरू, सीबीआई जांच की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही