National News : मंदिर रोजगार की समस्या का समाधान नहीं कर सकते. इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने यह बयान देकर भाजपा को हमला करने का मौका दे दिया है. दरअसल पित्रोदा ने विकास, शिक्षा और रोजगार की जरूरतों पर बल देते हुए कहा, मंदिरों के निर्माण से रोजगार की समस्या का समाधान नहीं हो सकता.
Mr. Sam Pitroda, Chairman of the Indian Overseas Congress, is the poster-boy of the Congress leadership when it comes to belittling and badmouthing Bharat’s civilizational heritage and culture. Why does Sam Pitroda, who is out on bail in the National Herald case, repeatedly abuse… pic.twitter.com/b8BepMYCnS
— C.R.Kesavan (@crkesavan) August 27, 2026
भाजपा ने इसे हिंदू आस्था का अपमान करार देते हुए पलटवार किया है. भाजपा नेताओं ने कहा, मंदिर और स्कूल दोनों देश के लिए महत्वपूर्ण हैं. कांग्रेस पर हिंदू आस्था और भारतीय संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा, मंदिर और स्कूल को आमने-सामने खड़ा करना गलत है.
भाजपा ने कहा, शिक्षा और रोजगार जरूरी हैं, लेकिन देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. मामला तूल पकड़ते देख कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे पित्रोदा के बचाव में उतर आये
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 2017 के एक बयान का हवाला देते हुए भाजपा पर हल्ला बोला. पीएम ने बुनियादी सुविधाओं और विकास पर जोर देने की बात कही थी.
सैम पित्रोदा के बयान से नये सिरे से देश में मंदिर, रोजगार, शिक्षा और विकास की राजनीति पर बहस शुरू हो गयी है भाजपा पित्रोदा के पुराने बयानों को सामने लाकर कांग्रेस को हिंदू विरोधी करार दे रही है.
भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने पित्रोदा पर हल्ला बोलते हुए एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पित्रोदा को कांग्रेस नेतृत्व का ऐसा चेहरा बताया, जो कथित तौर पर भारत की सभ्यतागत विरासत और संस्कृति को कमतर आंकता है.
भाजपा प्रवक्ता ने पित्रोदा के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मंदिरों को लेकर उनका रुख कांग्रेस की कथित हिंदू-विरोधी सोच को दिखाता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.