Search

 
 
 

समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

 
NewDelhi : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता (Sandhna Gupta) का आज शनिवार को निधन होने की खबर है. जानकारी के अनुसार वह फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं. श्रीमती गुप्ता गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भरती थीं. पति मुलायम सिंह आज कुछ देर पहले उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे. बता दें कि साधना गुप्ता भाजपा नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं. साल 2003 में मुलायम सिंह की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन हो गया था. इसके कुछ ही दिन बाद सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने खुद से 20 साल छोटी साधना गुप्ता को दूसरी पत्नी का दर्जा दिया था. इसे भी पढ़ें : Sri">https://lagatar.in/big-news-from-sri-lanka-rashtrapati-bhavan-occupied-by-protesters-president-gotabaya-rajapaksa-fled-violent-clashes-more-than-100-protesters-injured/">Sri

Lanka से बड़ी खबर, राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भागे, हिंसक झड़प, 100 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल

दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गये थे

साधना गुप्ता उत्तर प्रदेश के इटावा के बिधुना तहसील की रहने वाली हैं. बताया जाता है कि 4 जुलाई 1986 को उनका विवाह फर्रुखाबाद निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुआ था. विवाह के बाद 7 जुलाई 1987 को प्रतीक यादव का जन्म हुआ. लेकिन इसके दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गये थे. बाद में साधना गुप्ता सपा के तत्कालीन सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आयी और उनकी नजदीकियां बढ़ी.  सपा संरक्षक की पत्नी के निधन पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने  शोक व्यक्त करते हुए ट्विट कर शोक संवेदना प्रकट की है . [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही