Search

 
 
 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, चंदा चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाये

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में संसद परिसर में आज बुधवार को समाजवादी पार्टी के सांसदों ने प्रदर्शन किया. वे अपने हाथों में चंदा चोर गद्दी छोड़ के पोस्टर लिये हुए थे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रदर्शन करते नजर आये. अखिलेश यादव दान पात्र लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए.
 

New Delhi : अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में संसद परिसर में आज बुधवार को समाजवादी पार्टी के सांसदों ने प्रदर्शन किया. वे अपने हाथों में चंदा चोर गद्दी छोड़ के पोस्टर लिये हुए थे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रदर्शन करते नजर आये. अखिलेश यादव दान पात्र लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए.

 

 

सपा नेताओं ने राम मंदिर  फंड में हुई वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही  है. सपा सांसदों  आरोप लगाया कि यह मामला करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा हुआ  है. कहा कि सरकार गबन की गयी राशि को पूरा हिसाब-किताब देश के सामने रखे.

 

 

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा  राम मंदिर से जुड़ा चोरी मामूली चोरी नहीं है.जिसमें हजारों करोड़ रुपये शामिल हैं. कहा कि यह एक भारतीयों की आस्था और उनकी श्रद्धा की चोरी है. डिंपल यादव ने CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की कार्र्वाई पप भाजपा को घेरा.

 

आरोप लगाया कि भाजपा के एक भी सांसद ने छात्रों पर लाठीचार्ज , AK-47 राइफल, पैलेट गन और लोहे की कीलें लगी लाठियों के कथित इस्तेमाल के बारे में बात नहीं की, एक भी सांसद ने युवाओं, छात्रों या जेन जी  के लिए आवाज नहीं उठाई,  

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही