Lagatar Desk : साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के घर किलकारी गूंजी है.एक्ट्रेस एक बेटे की मां बन गई हैं. कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है. इसके बाद से ही उन्हें बधाइयां मिल रही हैं.
सामंथा इंस्टा पोस्ट
सामंथा ने शेयर की बेटे की पहली झलक
सामंथा रूथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में उनके बेटे की नन्ही उंगलियां नजर आ रही हैं, जिन्हें सामंथा ने प्यार से थाम रखा है. इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम भी बताया है.
साथ ही इसके कैप्शन में लिखा -हमारा प्यारा-सा बेटा देव निदिमोरू. 19.11.2026. हमारा दिल अब तक का सबसे खुशनुमा पल है.' इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने कपल पर खूब प्यार लुटाया और उन्हें माता-पिता बनने की शुभकामनाएं दीं.
तमन्ना से वरुण धवन तक, सितारों ने दी बधाई
सामंथा और राज की इस खुशखबरी पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी खुशी जाहिर की है. तमन्ना भाटिया, हंसिका मोटवानी, संजना गणेशन, अथिया शेट्टी, रकुल प्रीत सिंह, कृति खरबंदा, निमृत कौर और वरुण धवन समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर कपल को बधाई दी है.
जून 2026 में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान
सामंथा रूथ प्रभु ने जून 2026 में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सार्वजनिक की थी. उन्होंने फिल्म 'मा इंटी बंगाराम' की सफलता के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह खुशखबरी साझा की थी. साथ ही उन्होंने बताया था कि वह कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेकर मैटरनिटी लीव लेंगी.