Samastipur : समस्तीपुर में एक शादी समारोह में गये युवक की हत्या कर दी गयी. यह घटना मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना अंतर्गत मोरवा आनंदपुर गांव में घटी. मारे गये युवक की पहचान मो महताब उद्दीन अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अमन के रूप में हुई है. दरअसल अमन अपने दोस्त के ममेरे भाई की शादी में जा रहा था. लेकिन वहां बारात पहले ही निकल गयी थी. जिसके बाद अमन अपने दोस्त के मामा घर पर खाना खाने के लिए रूका. उसी दौरान वहां बदमाशो ने उस पर तीन गोलियां चलाईं. एक गोली अमन को लग गयी. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इससे वहां अफरातफरी मच गयी .
समस्तीपुर: शादी समारोह में गये युवक की हत्या, बदमाशों ने तीन गोलियां दागी
Last Updated: Dec 12, 2024 12:00 AM (IST)